भाजपा ने बाइक रैली संग निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश
लखनऊ, अगस्त 11 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा लखनऊ महानगर के विभिन्न मंडलों में तिरंगा यात्रा और बाइक रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ लोगों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति का संदेश दिया।भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने विधिक प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित बाइक रैली में हिस्सा लिया। इसके बाद सरोजनीनगर विधानसभा के मंडल-दो में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि अब तक महानगर के 12 मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जा चुकी है। यह भी पढ़ें- तिरंगा यात्रा के बहाने विधायकों की ताकत परखेगी भाजपा, टिकट दावेदारों पर भी नजर बुधवार को शेष 13 मंडलों में यात्राएं आयोजित की जाएंगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.