गिरडीह, मार्च 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा गिरिडीह महानगर जिला के द्वारा गुरूवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। भाजपाइयों ने सीएम हेमंत सोरेन पर हिंदुओं के आस्था के साथ खिलाड़ करने का आरोप लगाते हुए उनका पुतला फूंका। मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने को लेकर गुरुवार को भाजपाई झंडा मैदान में जमा हुए। यहां से झंडा बैनर के साथ राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए टावर चौक पहुंचे। यहां सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। मौके पर भाजपा गिरिडीह महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि जिस तरह से राज्य के मुख्यमंत्री जिम्मेदार पद में होने के बाद भी हिन्दू धर्म की संस्कृति, आस्था और परम्परा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, ये राज्य की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। विधानसभा में हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ जिस तरह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.