रांची, मार्च 29 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने राज्य पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में हेमंत सरकार द्वारा प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास परियोजना पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित भवन पर होने वाला व्यय बहुत अधिक प्रतीत होता है और इसे लेकर पारदर्शिता व प्राथमिकताओं पर चर्चा आवश्यक है। सांसद साहू के अनुसार, भवन निर्माण विभाग द्वारा जारी टेंडर की अनुमानित लागत लगभग 67 करोड़ रुपये बताई गई है, जबकि इंटीरियर एवं अन्य सुविधाओं को जोड़ने पर कुल व्यय 100 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य में सामाजिक कल्याण योजनाओं-जैसे आवास, पेंशन और कृषि भुगतान को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता है, इसलिए सार्वजनिक संसाधनों के उपयोग में संतुलन जरूरी है।उन्होंने यह भी कहा कि परियोजना म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.