हरिद्वार, जून 14 -- भाजपा ने रविवार को रानीपुर विधानसभा के गंगानगरी क्षेत्र में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का भव्य आयोजन किया। सम्मेलन में समाज के वरिष्ठ चिकित्सकों, शिक्षाविदों, अभियंताओं, अधिवक्ताओं, पूर्व सैन्य अधिकारियों, साहित्यकारों और प्रबुद्ध सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। सम्मेलन में विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग किसी भी समाज की रीढ़ होता है। जनमत तैयार करने और देश को सही दिशा देने में इस वर्ग की भूमिका सदैव निर्णायक रही है। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल कार्यकाल में भारत ने विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ अभूतपूर्व प्रगति की है। यह भी पढ़ें- भाजपा ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का भव्य आयोजन किया इस दौरान पूर्व भेल महाप्रबंधक एसके अग्रवाल, जिला महामंत्री संजीव चौधरी...