भाजपा ने प्रदर्शन के बाद फूंका राहुल गांधी का पुतला
गिरडीह, जुलाई 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार शुक्रवार को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस के दोहरे रवैए एवं झारखंड के युवाओं के साथ हुए अन्याय के विरोध में राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। इसी क्रम में भाजपा गिरिडीह महानगर के नेतृत्व में टावर चौक गिरिडीह पर राहुल गांधी का पुतला दहन कर कांग्रेस के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और युवाओं के हितों की बात करती है, लेकिन झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल, उत्पाद सिपाही सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में लगातार सामने आए गंभीर अनियमितताओं और युवाओं के भविष्य से हुए खिलवाड़ पर पूरी तरह मौन है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: कांग्रेस के दोहरे रवै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.