भाजपा ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को बनाया प्रदेश प्रवक्ता
रुद्रपुर, अगस्त 25 -- रुद्रपुर, संवाददाता। किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को भारतीय जनता पार्टी ने नई जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। इसकी जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान बांटकर खुशी जताई और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर राजेश शुक्ला ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। प्रदेश प्रवक्ता के रूप में पार्टी की नीतियों, विचारधारा और उपलब्धियों को मजबूती से जनता के सामने रखना तथा विपक्ष के सवालों का तथ्यात्मक जवाब देना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के दम पर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। यह भी पढ़ें- सुरेश त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.