भाजपा ने पदयात्रा निकाल सिख दंगे में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। 1984 के सिख दंगे को लेकर भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर फिर निशाना साधा है। सोमवार को दिल्ली भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा ने सिख संगत और दंगा पीड़ित परिवारों के सदस्यों के साथ गुरुद्वारा बंगला साहिब से गुरुद्वारा श्री रकाबगंज साहिब तक गुरुबाणी का जाप करते हुए श्रद्धांजलि पदयात्रा निकाली। वहां पहुंचने के बाद सिख दंगे में जान गंवाने वालों की स्मृति में मोमबत्तियां जलाई गईं। सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 में सिखों के खिलाफ हुए नरसंहार में लोगों को संगठित तरीके से निशाना बनाया गया था। आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के समर्थित लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया था। इसका प्रमाण इस बात से भी मिलता है कि कांग्रेस ने कभी दंगा पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने और उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.