पटना, मार्च 9 -- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को डिजिटल अरेस्ट कर लिया है। भाजपा का इतिहास है कि अपने सहयोगी दलों को सबसे पहले खत्म करती है। जदयू के बाद भाजपा का अगला निशाना चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलगुदेशम पाटी (टीडीपी) होगी। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार पर्दे के पीछे से मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार को हटाने की साजिश रच रही थी। जो नीतीश कुमार हमेशा समाजवादी विचारधारा की लड़ाई लड़ते रहे, आज वही उस लड़ाई को भाजपा के हवाले कर चुके हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी है कि नीतीश कुमार अपने ही कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की आंसुओं से भी नहीं पिघल रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में अपने साथी शिवसेना को भ...