पटना, मार्च 30 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने सीएम नीतीश कुमार के साथ ही बिहार की जनता को भी ठगा है। सोमवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि हमलोग तो शुरू से ही कहते रहे हैं कि बिहार में अगर एनडीए की सरकार आती है तो नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं रहने दिया जाएगा और आज वह बात सही साबित हो रही है। तेजस्वी ने कहा कि एनडीए ने जिस चेहरे को सोची-समझी साजिश और षड्यंत्र के तहत मोहरा बनाया, अब उसे दरकिनार कर दिया है। देर-सबेर यह लोकतांत्रिक कलंक और आसमानी वादों की विफलता भी उन्हीं के माथे मढ़ी जाएगी। पूर्व की मेरी कही अन्य तमाम बातों की तरह यह भी सत्य साबित होगी। ये लोग अपनों को ठग सकते हैं, ऐसे में समझा जा सकता है कि आने वाले समय में बिहार की क्या स्थिति होने वाली है। जैसे ही बंगाल-केरल का...