भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारे से गूंजा शहर
लोहरदगा, अगस्त 13 -- लोहरदगा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में गुरुवार को लोहरदगा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण किया और भारत माता की जय, वंदे मातरम एवं भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व पूर्व विधान पार्षद सह प्रदेश मंत्री प्रवीण कुमार सिंह, जिला प्रभारी अमित कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज, प्रदेश किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, युवा मोर्चा के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव सहित अन्य नेताओं ने संयुक्त रूप से किया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: भाजपा ने लोधमा और कर्रा में निकाली तिरंगा यात्रा यात्रा के संयोजक राजीव रंजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.