भाजपा ने निकाली जन आक्रोश महिला यात्रा
बदायूं, मई 3 -- कस्बा में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जन आक्रोश महिला पद यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दीपमाला गोयल, जिलाध्यक्ष अमिता उपाध्याय व संयोजक संगीता वार्ष्णेय ने सपा-कांग्रेस पर दशकों तक महिला आरक्षण बिल रोकने का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि जहां पीएम मोदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाए, वहीं अखिलेश यादव की राजनीति सिर्फ परिवार तक सीमित है। उन्होंने सवाल किया कि अपनी पत्नी को सांसद बनाने वाले अखिलेश, गरीब बेटियों को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के विरोधी क्यों हैं। प्रदर्शन के दौरान सीमा, मोहिनी, सुधा, पंचवटी, उमा, बबीता, मिथलेश, मुन्नी और सुनीता सहित अन्य महिलाओं ने विचार रखे और अखिलेश यादव का पुतला फूंका। यह भी पढ़ें- जखनिया में निकाली महिला आक्रोश रैली वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि विपक्षी दल परिवारवाद में फंसे हैं, जबकि भाजपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.