मुरादाबाद, मार्च 17 -- नगर पालिका परिषद में हाल ही में नामित नवनियुक्त सभासदों का भाजपा कार्यालय में भव्य और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। सभी सभासदों को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया। स्वागत समारोह में आशुतोष अग्रवाल, सुधीर नायक, हेमेंद्र प्रताप, मोनिका रानी एवं अंशु वर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यकर्ताओं ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। कहा कि सभी सभासदों को जनसेवा की भावना से कार्य करना चाहिए। नए सभासद नगर के विकास कार्यों को गति देंगे और जनता की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह, दीपक बाल्मीकि, मनोज चौहान, आफताब हाशमी, ओमपाल सैनी, सत्यप्रकाश गुप्ता, नागेंद्र लांबा, संजीव चौहान सहित बड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.