कानपुर, अप्रैल 9 -- कानपुर,प्रमुख संवाददाता भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बीएल पांडेय ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का स्वागत समारोह विद्यालय राधिका विद्या मंदिर में किया। भाजपाइयों ने कहा कि नेतृत्व ने जिस मंशा के साथ पद की जिम्मेदारी दी है, इसे मिशन - 2027 को सफल बनाकर सच साबित करना होगा।क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने सभी पदाधिकारियों को संगठन की रीति-नीति पर काम करने का जोश भरा। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने की। पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया ने भी सभी की पीठ थपथपाई। यहां जिला मंत्री सुषमा चौराहा, मीडिया प्रभारी संजीव बेरी, जितेन सचान, एलबी पटेल, ममता राजपूत रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...