गौरीगंज, अप्रैल 6 -- अमेठी। सोमवार को गौरीगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पार्टी का स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह एवं धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने की। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कार्यालय को आकर्षक रूप से सजाया गया था। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पार्टी की 47 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा को स्मरण करते हुए अपने विचार व्यक्त किए तथा संगठन की उपलब्धियों और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान को रेखांकित किया और कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व विधा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.