चाईबासा, दिसम्बर 22 -- चाईबासा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी ने थैली में मासूम की लाश लेकर गांव जाने को मजबूर आदिवासी पिता के मामले में रविवार को सदर अस्पताल में धरना-प्रदर्शन कर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा मांगा। सदर अस्पताल परिसर में धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष संजय पांडे ने किया। इस मौके पर भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा उपस्थित थीं। पूर्व सांसद कोड़ा ने राज्य सरकार और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासी हितों की बात करती है, लेकिन हकीकत यह है कि आदिवासी परिवारों को इलाज के बाद शव तक सम्मान के साथ नसीब नहीं हो पा रहा है। यह सरकार और स्वास्थ्य विभाग की पूरी तरह विफलता है। गीता कोड़ा ने बताया कि डीटीओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 40 एंबुलेंस और 2 शव वाह...