गाजीपुर, मार्च 26 -- मुहम्मदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। विकास कार्यों के बल पर मुहम्मदाबाद विधानसभा में जीत सुनिश्चित होगी। भाजपा ने विकास को नई रफ्तार दी है। ये बातें बुधवार को विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने राजापुर में आयोजित लोक संवाद एवं शिलान्यास कार्यक्रम में कहीं। कार्यक्रम में उन्होंने 4 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से बनने वाले लघु सेतु और राजापुर-मुर्तिजिपुर संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि राजापुर के ग्राम प्रधान अश्वनी राय जैसे कर्मठ जनप्रतिनिधियों के प्रयास से ही क्षेत्र में विकास कार्य संभव हो पा रहे हैं। उन्होंने प्रधान की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे युवा नेताओं की पार्टी को आवश्यकता है, जो धरातल पर काम करने का जज्बा रखते हों। उन्होंने क्षेत्र में विकास की गति तेज करने और आने वाल...