भाजपा ने तैयारियां तेज कीं, 22 को होगा बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन
सिद्धार्थ, जुलाई 19 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य की अध्यक्षता में 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विधानसभाओं में एक साथ सम्मेलन आयोजित करने की रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया।जिला प्रभारी हरिचरण कुशवाहा की उपस्थिति में हुए बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रत्येक बूथ अध्यक्ष की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने, कार्यक्रम स्थलों की व्यवस्थाओं, संगठनात्मक समन्वय तथा जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन पर विस्तृत चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की सफलता को लेकर विमर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.