हरिद्वार, अगस्त 2 -- जिला भाजपा कार्यालय में रविवार को जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में 'हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा' और संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती वर्ष के तहत प्रस्तावित कलश यात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश घर-घर तक पहुंचाया जाएगा, जबकि संत रविदास के विचारों को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अनुशासन व समर्पण के साथ कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: तिरंगा यात्रा 13 को निकलेगी और 14 को मौन जुलूस बैठक में मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ ...