भाजपा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 73वां बलिदान दिवस मनाया
पलामू, जून 23 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के मेदिनीनगर स्थित जिला कार्यालय में मंगलवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 73वें बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सह संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रवाद, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनके बलिदान के कारण ही भारतीय जनता पार्टी आज पूरे देश में वटवृक्ष की तरह विकसित हुई है। उन्होंने कहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.