भाजपा ने जिस पार्टी से गठबंधन किया, उसे तबाह किया : मुकेश आहूजा
अमरोहा, जुलाई 4 -- शिवसेना उद्धव बाला साहेब के प्रदेश उप प्रमुख मुकेश आहूजा ने शनिवार को नगर में आयोजित कार्यक्रम में आरोप लगाया कि भाजपा ने जिस किसी भी पार्टी से गठबंधन किया है, उसे बर्बाद करने का कार्य किया है। भाजपा के नेता अपने वादे पर कभी भी खरा नहीं उतरते हैं। आने वाले समय में जनता उनको आईना दिखाने का काम करेगी। पार्टी के जिला प्रमुख वेद प्रकाश यादव के नगर के अमरोहा अड्डा के नजदीक आवास पर संगठन की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए महेश आहूजा ने कहा कि वह प्रदेश के दौरे पर निकले हैं और कार्यकर्ताओं से वार्ता कर संगठन को और मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश उप प्रमुख का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विस चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की। आरोप लगाया कि भाजपा शासन काल में गोम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.