लखनऊ, दिसम्बर 14 -- भाजपा रविवार को राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की घोषणा के साथ ही उनकी लिस्ट भी जारी कर दी है। भाजपा की इस सूची में पीएम मोदी और सीएम योगी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत यूपी के 120 लोगों को सदस्य निर्वाचित किया गया है। लखनऊ के राम मनोहर लोहिया विधि विवि में नए प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के निर्वाचन समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें पंकज चौधरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही यूपी के 120 लोगों को राष्ट्रीय परिषद का सदस्य नियुक्त किया गया।भाजपा की राष्ट्रीय परिषद लिस्ट में ये लोग हैं शामिल वाराणसी से नरेंद्र मोदी, लखनऊ से राजनाथ सिंह, गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ, प्रयागराज से केशव प्रसाद मौर्य, उन्नाव से ब्रजेश पाठक, मुरादाबाद से चौधरी भूपेंद्र सिंह और राकेश सिंह, सुल्तानपुर से स्मृति ईरानी और एमपी सिंह, वाराणसी...