लखीमपुरखीरी, फरवरी 25 -- भाजपा ने जिले के 14 मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि के नामों की सूची बुधवार को जारी की है। इसमें लिखे गए एक नाम पर विवाद है। हालांकि पदाधिकारी कुछ बोल नहीं रहे हैं। इस सूची में शामिल कस्ता विधानसभा के एक जिला प्रतिनिधि के नाम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि जिसका नाम जिला प्रतिनिधि के रूप में शामिल है उसकी मौत हो चुकी है। यह सूची जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं। हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि दो नाम के अलग-अलग कार्यकर्ता हैं। इस वजह से चर्चा हो रही है। भाजपा जिला प्रवक्ता रमेश चन्द मिश्रा का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के आधार पर जिले के 14 मंडल अध्यक्ष व 14 जिला प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा की गई है। उधर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.