लखनऊ, नवम्बर 3 -- भाजपा की पदयात्रा को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए की जा रही कोशिश करार देते हुए मंगलवार को कांग्रेस ने पलटवार किया। यूपी कांग्रेस के राज्य मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने कहा कि भाजपा ने जनादेश के बजाय ज्ञानादेश लेना चालू कर दिया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के तमाम बयान को भी झूठ करार दिया है। यह भी पढ़ें- PM मोदी 'भगवान का वरदान', शिवराज चौहान बोले- फरवरी में निपट जाओगे अखिलेश बाबूमतदाता सूची और एसआईआर पर कांग्रेस के आरोप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम काटे जाने के बयान का जिक्र करते हुए अभय ने कहा कि, भाजपा तो अपने ही मुख्यमंत्री की बात के खिलाफ है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अभय...