सराईकेला, जून 24 -- राजनगर। भारतीय जनता पार्टी हैंसल में मंगलवार को जनसंघ के संस्थापक और प्रख्यात राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता राजनगर पूर्वी प्रखंड अध्यक्ष उज्ज्वल मोदक के नेतृत्व में की गई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी को संबोधित करते वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। यह भी पढ़ें- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन सदा राष...