कन्नौज, जून 23 -- छिबरामऊ, संवाददाता। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ.रामबख्श सिंह वर्मा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि राम मंदिर के नाम पर सत्ता में आने वाली भाजपा ने जनता की भावनाओं के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि राम के नाम पर राजनीति करने वालों ने मंदिर निर्माण के नाम पर मिले चंदे और चढ़ावे का भी सही उपयोग नहीं किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने विदेश नीति के मुद्दों पर देश की गरिमा से समझौता किया है। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और उर्वरकों की कीमतों में वृद्धि से आम जनता, किसान और मजदूर सबसे अधिक प्रभावित हैं। उनका आरोप था कि भाजपा सरकार ने चुनाव के दौरान किए गए वादों में से एक...