रांची, जनवरी 3 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने शनिवार को कहा है कि पेसा कानून लागू कर सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार ने जन आकांक्षाओं और वादा को पूरा किया है। हेमंत सरकार ने जनजातीय स्वराज के चिंतक, लेखक व झारखंड आंदोलनकारी मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा तथा देश की पहली महिला शिक्षिका समाज सुधारक और साक्षरता की प्रेरणास्त्रोत सावित्री बाई फुले की जयंती पर पेसा नियमावली लागू कर जनजातीय समुदायों के हित में ऐतिहासिक कार्य किया है। वहीं, राज्य गठन के बाद से ही भाजपा ने पेसा कानून को लेकर जनजातीय समुदायों को छलने का काम किया है। इतना ही नहीं, अब जब पेसा कानून लागू हुआ है तो भाजपा झूठे आंसू बहाकर विसंगतियां निकालने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा है कि पेसा नियमावली लागू होने से जनजातीय समाज मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.