पलामू, नवम्बर 13 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। भाजपा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनायी जाएगी। जिले से मंडलों तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पलामू के सांसद वीडी राम ने गुरुवार को पलामू परिसदन में डालटनगंज से विधायक आलोक चौरसिया, भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह और जिलाध्यक्ष अमित तिवारी के साथ गुरुवार को प्रेसवार्ता कर पत्रकारों को कार्य-योजना की जानकारी दी। सांसद ने कहा कि 1855 की हूल क्रांति हो या 1857 का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम, भगवान बिरसा मुंडा, नीलांबर-पीतांबर जैसे जननायकों ने अंग्रेजी साम्राज्य के विरूद्ध विद्रोह की शुरूआत की थी। इनके योगदान को श्रद्धासुमन अर्पित करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 नवंबर 2021 को केंद्रीय मंत्रीमंडल ने प्रतिवर्ष जनजातीय गौरव दिवस मनाने का निर्णय लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.