भाजपा ने छात्रों पर दर्ज मुकदमों के खिलाफ डीसी व एसपी कार्यालय का किया घेराव
सराईकेला, सितम्बर 10 -- सरायकेला। भर्ती परीक्षाओं में धांधली और छात्रों पर दर्ज मुकदमों के खिलाफ डीसी, एसपी कार्यालय घेराव के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। आंदोलनकारियों को संबोधित करते उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी झारखंड के छात्रों के साथ हर कदम पर खड़ी है और जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलता यह आंदोलन थमेगी नहीं। जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष सीबीआई जांच कराने और मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों पर दर्ज कथित फर्जी मुकदमों को तुरंत वापस लेने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को समाहरणालय परिसर में धरना-प्रदर्शन के बाद डीसी, एसपी कार्यालय घेराव कार्यक्रम रखा। यह भी पढ़ें- Saraikela News: परीक्षा में धांधली और छात्रों पर दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.