लखनऊ, सितम्बर 5 -- आम आदमी पार्टी (आप) के यूपी प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भाजपा पर छह डमी पार्टियां बनाकर करोड़ों का खेल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गुजरात में छह डमी पार्टियां बनाकर करीब 5500 करोड़ रुपये काले धन को सफेद किया गया। नौ सितंबर को राजधानी में आप प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें आगे विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा होगी।संजय सिंह ने शनिवार को आप प्रदेश कार्यालय में बातचीत में आरोप लगाया कि चंदे में बड़ा खेल भाजपा ने किया है। चुनाव आयोग इस पर चुप क्यों हैं। इन छह पार्टियों ने सिर्फ 15 उम्मीदवारों को चुनाव में उतारा तो फिर करोड़ों का चंदा कहां से आया। उन्होंने अभी तक इन छह पार्टियों पर कार्रवाई न किए जाने पर भी हैरानी जताई।उन्होंने सहारनपुर में वर्ष 1911 की बनी पुरानी मस्जिद को गिराए जाने पर कहा...