लखनऊ, सितम्बर 3 -- भारतीय जनता पार्टी ने लंबी मशक्कत के बाद गुरुवार को अवध सहित अपने सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों की टीमों का ऐलान कर दिया। टीम में 10 उपाध्यक्ष, चार महामंत्री, 10 क्षेत्रीय मंत्री और 10 तो कहीं इससे अधिक सदस्य बनाए गए हैं। अवध क्षेत्र की कार्यसमिति में कुल 34 पदाधिकारी बनाए गए हैं, इसमें 10 सदस्य शामिल हैं। इसके साथ ही पश्चिम, काशी, ब्रज, कानपुर-बुंदेलखंड और गोरक्ष क्षेत्र की टीम घोषित कर दी गई है। यह भी पढ़ें- भाजपा अवध क्षेत्र की टीम भी घोषित, अवधेश द्विवेदी की 34 सदस्यीय कार्यसमिति में चार महामंत्रीनए पदाधिकारियों की सूची प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद क्षेत्रीय अध्यक्षों की ओर से गुरुवार की शाम नये पदाधिकारियों के नामों की सूची जारी कर दी। अवध क्षेत्र की नई कार्यसमिति में दस क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, चार...