भाजपा ने घोषित किए मंडल प्रभारी, दिनेश को सिविल लाइन की कमान
मुरादाबाद, मई 16 -- भाजपा ने शुक्रवार देर रात दस मंडलों के प्रभारियों की घोषणा कर दी। सिविल लाइंस मंडल की कमान पूर्व महानगर उपाध्यक्ष दिनेश शिसौंदिया को सौंपी गई है। रामगंगा विहार मंडल की जिम्मेदारी दीपक चौधरी, दीवान का बाजार मंडल की कमान सुनीता शर्मा, सेहल मंडल की गैत्रपाल सिंह, भोजपुर मंडल की जिम्मेदारी श्यामविहारी शर्मा, चंद्र नगर मंडल की कमान कपिल देव, लाइनपार मंडल की कमान अशोक सैनी, दस सराय मंडल की जिम्मेदारी अभिषेक चौबे, कटघर मंडल की जिम्मेदारी नवदीप टंडन और मध्य नगर मंडल की जिम्मेदारी मंगल सैन राजपूत को सौंपी है। क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी यूपी सतेंद्र शिशौदिया ने सूची जारी की है। यह भी पढ़ें- भाजपा: विवेक वाजपेयी कंकरखेड़ा के, पूजा बंसल छावनी की मंडल प्रभारी घोषित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.