रांची, अप्रैल 12 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। उत्पाद सिपाही बहाली परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के विरोध में भाजपा रांची जिला ग्रामीण पूर्वी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को गेतलसूद चौक पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले साल इसी बहाली प्रक्रिया में 20 युवाओं की मौत हुई थी, लेकिन सरकार ने कोई सबक नहीं लिया। अब पेपर लीक से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। भाजपा नेताओं ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और शिक्षा माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मौके पर आरती कुजूर, मनोज कुमार चौधरी, सत्यदेव मुंडा, सोहराई बेदिया, बसंत सुंडी, समीर राय, शशि मेहता, चतुर साहू, रोहित साहू, शिवधर रजवार, सुरेश ...