औरंगाबाद, जून 13 -- केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं ने सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया। यह भी पढ़ें- मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियां गिनाईंसरकार की उपलब्धियां पूर्व मंत्री सह विधान पार्षद संतोष सिंह, विधान पार्षद दिलीप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी और जिला मीडिया प्रभारी दीपक कुमार सिंह समेत अन्य नेताओं ने कहा कि वर्ष 2014 से शुरू हुई विकास यात्रा ने देश में सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के उत्थान को प्राथमिकता दी गई है। यह भी पढ़...