लातेहार, दिसम्बर 26 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। चतरा सांसद कालीचरण सिंह के निर्देश पर बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में गरीब एवं असहाय वृद्ध लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण कुशवाहा एवं रामकुमार गुप्ता ने किया। कंबल वितरण कार्यक्रम के तहत झाबर पंचायत एवं मासियातू पंचायत के विभिन्न टोले में पहुंचकर जरूरतमंद वृद्ध महिला पुरुषों को कंबल दिया गया। मौके पर भाजपा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यसमिति सदस्य अमित कुमार,समाजसेवी बासुदेव उरांव, रघुनंदन सोनी,गजेंद्र कुमार,हिमांशु कुमार, अर्जुन सिंह,बैजनाथ यादव, विशाल तिवारी,संजीव गुप्ता,उदय यादव, पप्पू उरांव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.