लखीमपुरखीरी, नवम्बर 23 -- खीरी टाउन। नगर पंचायत खीरी में व्याप्त अनियमितताओं का आरोप लगाकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक प्रेस वार्ता की। जिसे भाजपा खीरी मंडल के पूर्व महामंत्री रोहित अवस्थी ने संबोधित किया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में रोहित ने कहा है कि मार्च 2024 में रामलीला की जमीन पर रामलीला पार्क के निर्माण के लिए नगर पंचायत खीरी द्वारा कार्यादेश जारी किया गया था। लेकिन निर्माण अभी तक अधूरा है। नगर पंचायत द्वारा बनाई गई अस्थाई गौशाला में गौ वंशीय पशुओं को नहीं रखा जाता है। कूड़ा निस्तारण के लिए बनाए गए एमआरएफ सेंटर में कूड़ा न डालकर राष्ट्रीय राजमार्ग 727 एच के किनारे कूड़ा घर बनाया गया है। जिसमें आवारा जानवर घूमते दिखाई देते हैं। भाजपा ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत खीरी द्वारा नगर के विभिन्न तालाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.