बरेली, अप्रैल 4 -- बरेली। भाजपा के कालीबाड़ी मंडल में कैंट विधानसभा के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण हुआ। इस दौरान सांसद छत्रपाल गंगवार, विधायक संजीव अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना और पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज थपलियाल ने कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन संबंधी जरूरी बातें बताईं। प्रभु दयाल लोधी, डॉ. जीपीएस चौहान और राकेश अनावा ने भी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बृजेश मिश्रा, प्रदीप रोहिल्ला, नीरज रस्तोगी, ओम प्रकाश, रंजीत रस्तोगी, देवकांत लोधी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...