तिरुवनंतपुरम, मार्च 16 -- भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को केरल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट घोषित कर दी। चुनाव आयोग द्वारा प्रदेश में चुनाव की तारीख की घोषणा के अगले दिन ही भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट घोषित की है। भाजपा की तरफ से जारी पहली लिस्ट में कुल 47 नाम हैं। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्रियों राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को क्रमशः नेमम और कझाकुट्टम विधानसभा सीटों से उम्मीदवार बनाया है। भारतीय जनता पार्टी की सूची के अनुसार, पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कूरियन को कंजीरापल्ली निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है जबकि पी सी जॉर्ज पूनजार विधानसभा सीट से किस्मत आजमाएंगे। इसमें कहा गया है कि आर श्रीलेखा वट्टियोरकावु और पद्मजा वेणुगोपाल प्रदेश के त्रिशूर सीट से उम्मीदवार होंगी। यह हैं कुछ अन्य नामसूची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.