चम्पावत, जून 5 -- जगदीश राय, लोहाघाट। नगर लोहाघाट में भाजपा नगर मंडल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान आने वाले विधान सभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से हर घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताने के लिए कहा। शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर की अध्यक्षता में भाजपा मंडल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया रहे। उन्होंने बताया कि केन्द्र के 12 साल पूर्ण होने पर सुशासन दिवस के रुप में हर मंडल में मनाया जा रहा है। जिसमें कार्यकर्ताओं को केन्द्र सरकार की योजनाओं को बताकर जन-जन तक पहुंचाने के लिए बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- भाजपा हर घर पर देगी दस्तक इस दौरान वक्ताओं ने आने वाले विधानसभा में कार्यकर्ताओं से हर घर जाकर राज्य और केन्द्र की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के ...