गढ़वा, जुलाई 18 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पारदर्शिता के मुद्दे को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा और भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुन्ना तिवारी ने संयुक्त प्रेसवार्ता में कहा कि पिछले करीब सात वर्षों से जेपीएससी की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं को लेकर अभ्यर्थियों के बीच लगातार असंतोष बना हुआ है। यह भी पढ़ें- जेपीएससी के खिलाफ 22 को भाजयुमो का घेरावभर्ती प्रक्रिया में समस्याएँ परिणामों में विलंब, पारदर्शिता पर सवाल और अनियमितताओं के आरोपों ने लाखों युवाओं का भर्ती प्रक्रिया से भरोसा कमजोर किया है। भाजपा नेताओं ने हाल ही में घोषित 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) के परिणाम का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि आयोग ने परिणाम जारी क...