कानपुर, नवम्बर 26 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। संविधान दिवस पर भाजपा और सपा ने कार्यक्रम किए। भाजपा ने कांग्रेस पर संविधान का गला घोंटने का आरोप लगाया तो सपा ने एसआईआर के नाम पर मतदताओं के नाम काटकर संविधान को खत्म करने का आरोप लगाया। भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने छावनी में भाजपा अनुसूचित मोर्चा की संगोष्ठी में कहा कि कांग्रेस ने संविधान का गला घोटा है। डॉ. भीमराव आंबेडकर ने 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की आधारशिला रखी। उसमें सेक्युलर और समाजवादी शब्द नहीं थे। बाद में इन्हें जोड़ा गया। कांग्रेस गांधी परिवार और सपा सैफई परिवार की बात करती है। इस दौरान राम बहादुर यादव, संजय कटियार, संजीव बेरी, राहुल विमल, जय नारायण कुरील, सुनील सोनकर, अर्जुन बेरिया, वीरेन्द्र दिवाकर, हरिजीवन मौजूद रहे। वहीं, समाजवादी पार्टी ने नवीन मार्केट कार्यालय में ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.