रांची, अप्रैल 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। जामताड़ा में मोतियाबिंद के फर्जी ऑपरेशन और आयुष्मान भारत योजना में कथित घोटाले को लेकर भाजपा ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। राज्य सरकार पर हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि यह झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार, राजनीतिक संरक्षण और प्रशासनिक विफलता का उदाहरण है। इसमें स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की भूमिका की जांच हो। अजय साह ने कहा कि जामताड़ा के सिटी अस्पताल और मंगलम नेत्रालय ने मात्र एक महीने में हजारों मोतियाबिंद ऑपरेशन का दावा कर आयुष्मान भारत के नाम पर लाखों रुपये की निकासी कर ली गई। फर्जीवाड़ा महीनों तक चलता रहा और खुलासा हुआ तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के बजाय मामले की लीपापोती करने का प्रयास किया गया। केवल एक सिविल सर्जन को दूसरे जिले में भेजकर म...