सोनभद्र, अगस्त 8 -- सोनभद्र/कोन, हिन्दुस्तान टीम। भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री, पूर्व एमएलसी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. जयप्रकाश चतुर्वेदी के निधन पर शनिवार को उनके पैतृक आवास कोन के चांचीकला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।श्रद्धांजलि सभा का आयोजन श्रद्धांजलि सभा में तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल समेत कई मंत्री और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कार्यक्रम में पहुंचकर स्व. जयप्रकाश चतुर्वेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और स्वर्गीय चतुर्वेदी के साथ अपने पुराने संबंधों को याद किया। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश चतुर्वेदी का निधन केवल उनके परिवार और क्षेत्र के लिए ही नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी और पूरे प...