नई दिल्ली, मार्च 19 -- भाजपा ने असम,पश्चिम बंगाल व केरल के लिए उम्मीदवार घोषित किए ----------------पश्चिम बंगाल में पार्टी ने दूसरे दलों के नेताओं की तोड़फोड़ से किया परहेज-असम में कांग्रेस से आए प्रमुख नेताओं को मिले टिकट-केरल में पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन लड़ेंगे चुनाव--------------नईदिल्ली। विशेष संवाददाताभाजपा नेतृत्व ने विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार को असम, केरल व पश्चिम बंगाल के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। असम में भाजपा ने गठबंधन में अपने हिस्से की 89 में से 88 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस से आए भूपेन बोरा व प्रद्युत बारदोलोई को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। केरल में 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में भाजपा ने पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन को भी टिकट दिया है। पश्चिम बंगाल में दूसरी सूची में 111 उम्मीद...