भाजपा ने अरगोड़ा थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
रांची, सितम्बर 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राजधानी के हरमू स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख पोतने, उसे क्षतिग्रस्त करने और उस पर अभद्र टिप्पणी लिखे जाने के मामले में प्रदेश भाजपा ने सोमवार को अरगोड़ा थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, महामंत्री गणेश मिश्रा और विधायक नवीन जायसवाल के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल थाना पहुंच प्राथमिकी दर्ज कराई। साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पार्टी ने त्वरित एवं निष्पक्ष अनुसंधान और डॉ. मुखर्जी पार्क तथा प्रतिमा की समुचित सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की। मौके पर दीपक प्रकाश ने कहा कि डॉ. मुखर्जी जनसंघ के संस्थापक अध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.