भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने केंद्रीय कोयला मंत्री से की रिहायशी इलाके से कोयला डंपिंग यार्ड हटाने की मांग
दुमका, जून 4 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका रेलवे स्टेशन से कोयला डंपिंग यार्ड हटाने की मांग को लेकर भाजपा नेत्री पूर्व विधायक सीता सोरेन ने केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी मुलाकात की। मुलाकात के दौरान भाजपा नेत्री पूर्व विधायक सीता सोरेन ने बताया कि रिहायशी इलाके में कोयला डंपिंग यार्ड होने के कारण भारी मात्रा में कोयले की धूल उड़ती है। इससे रसिकपुर दुमका शहर और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाली हजारों की आबादी का जीवन दूभर हो गया है। उड़ते हुए कोयले के कणों से स्थानीय लोगों और बच्चों में श्वांस संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने मंत्री से आग्रह किया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस कोयला रैक प्वाइंट और डंपिंग यार्ड को अविलंब आबादी से दूर किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। यह भी पढ़ें- यात्री शेड पर सब्जी विक्रेताओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.