गाज़ियाबाद, नवम्बर 17 -- मुरादनगर। भाजपा की एक महिला नेत्री ने मंडल अध्यक्ष पर अभद्रता और गाली गलौज का आरोप लगाया है। महिला नेत्री ने महानगर अध्यक्ष से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मंडल अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर क्षमा मांगी है। भाजपा की एक महिला नेत्री ने सोमवार को दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एक होटल में प्रेसवार्ता की। उन्होंने आरोप लगाया कि 15 नवंबर को गांव रावली कलां में सांसद खेल महोत्सव में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शामिल हुए थे। भाजपा नेत्री को कार्यक्रम में अतिथियों को तिलक लगाने का जिम्मा सौंपा गया था। आरोप है कि मुरादनगर मंडल अध्यक्ष ने उनके साथ अभद्रता और गाली गलौज की। इससे उन्हें ठेस पहुंची। महिला ने इस संबंध में महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल को शिकायत दी है। महिला का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष से इस मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.