उन्नाव, फरवरी 2 -- उन्नाव। जिले में कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए दबंगों ने भाजपा की वरिष्ठ महिला नेत्री के सगे भाई को घर में घुसकर बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। हैरानी की बात यह है कि घटना को पांच दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अब तक न तो मुकदमा दर्ज किया और न ही किसी आरोपी को गिरफ्तार किया है। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव की रहने वाली भाजपा अवध प्रांत महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेत्री निशा अग्निहोत्री के भाई अक्षय द्विवेदी पर दबंगों ने जानलेवा हमला किया। आरोप है कि दबंगों ने अक्षय को चार बार अलग-अलग मौके पर बेरहमी से पीटा, जिससे वह चलने-फिरने तक की हालत में नहीं रहे। पीड़ित अक्षय पिछले पांच दिनों से जिला अस्पताल में भर्ती हैं। परिजनों के अनुसार, उनके शरीर का शायद ही कोई हिस्सा ऐसा बचा हो, जहां गंभीर चोट न लगी हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.