देवरिया, अप्रैल 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में सड़क निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार ने एक भाजपा नेत्री के खेत में काफी बढ़कर रात में जेसीबी से मिट्टी काट डाली। इस दौरान सीमांकन का पत्थर भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसकी जानकारी होने पर मंगलवार को खेत मालिक के परिजन मौके पर पहुंचे। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्य रोक दिया। पुलिस कर्मियों अफसरों को ठेकेदार की मनमानी से अवगत कराया। भाजपा नेत्री मंजू राय ने ठेकेदार पर उनकी निजी कृषि भूमि में अवैध रूप से मिट्टी खनन करने का आरोप लगाया है। गौरी बाजार के विशुनपुरा चौराहे से करजहा जा रही सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग से कराया जा रहा है। भाजपा नेत्री मंजू राय ने ठेकेदार पर उनकी कृषि भूमि में अवैध रूप से रात में जेसीबी से मिट्टी कटान करने का आरोप लगा...