औरैया, जनवरी 31 -- दिबियापुर, संवाददाता। दिबियापुर औरैया मार्ग पर कढ़ोरे का पुर्वा गांव के मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे ई रिक्शा पलटा गया और उसमें बैठी सवारियां घायल हो गई। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। कार सवार को भी चोटें आई हैं। बताते है कि कार की रफ़्तार गति सीमा से अधिक थी। कार एरवाकटरा क्षेत्र की एक भाजपा नेत्री की बताई जाती है। गौरीगंगा प्रसाद निवासी अनमोल सिंह,संगीता पत्नी महेंद्र , मैरी पुत्री राजकुमार व कमालपुर निवासी प्रिया पुत्री अशोक,सचिन पुत्र अशोक,पूजा पत्नी कुलदीप,सुनीता पत्नी अमित,शीतला पत्नी कालंद्री ककोर बुजुर्ग में बाजार करने गए थे। बाजार के बाद सभी लोग ई रिक्शा से गांव लौट रहे थे। इधर एरवाकटरा निवासी एक भाजपा नेत्री अपनी कार से औरैया जा रही थीं। कार ड्राइवर चला रहा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.