बरेली। मुख्य संवाददाता, अगस्त 3 -- फ्रेंडशिप डे के दिन दोस्ती में दगाबाजी की दो घटनाएं यूपी के बरेली और मैनपुरी से सामने आई हैं। मैनपुरी में बीमा की राशि हड़पने के लिए दोस्त ने ही दोस्त का एक्सिडेंट कराया है। बरेली में दोस्त की पत्नी पर ही बुरी नजर रखी। विरोध किया तो लांछन लगाए। जब पुलिस से शिकायत की तो भाजपा नेता होने की बात कहते हुए गोली मारने की धमकी दी। बरेली में मामला शहर के कोतवाली क्षेत्र का है। इज्जत नगर निवासी विवाहिता के मुताबिक उसकी शादी सन 2010 में हुई थी। पति का दोस्त सुर्खा बानखाना निवासी शिवम उस पर बुरी नियत रखता था। आए दिन छेड़छाड़ करता था। जब विवाहिता ने विरोध शुरू किया तो उसे बदनाम करना शुरू कर दिया। उसके बारे में अश्लील बातें परिवार और आसपास फैलाना शुरू कर दिया। विवाहिता के संबंध उसके नंदोई से बताने लगा। यह भी कहा कि वि...